Breaking News

बंगाल में सियासी संग्राम तेज: बीजेपी का आरोप—Asaduddin Owaisi घुसने की कोशिश में; ओवैसी बोले—हम देंगे नया विकल्प

पश्चिम बंगाल चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM पार्टी पूर्व टीएमसी नेता हुमांयु कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। बुधवार को दोनों नेताओं ने जॉइंट प्रेस कांफ्रेंस करके गठबंधन का ऐलान किया।इस पर भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा, ओवैसी लंबे समय से बंगाल में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। कई पार्टियां दूसरी जगहों पर सफल हुई हैं, लेकिन बंगाल में लोग किसी को जल्दी स्वीकार नहीं करते। उन्हें काम करना होगा, लड़ना होगा, फिर बंगाल उन्हें स्वीकार करेगा।

इस पर ओवैसी ने कहा कि बंगाल के लोगों का यहां दम घुट रहा है। उन्हें नए विकल्प की तलाश है और हम उन्हें यह मौका देंगे। उधर तमिलनाडु में तिरुचिरापल्ली के थिरुप्पराईथुराई में 50 से ज्यादा परिवारों ने इस बार विधानसभा चुनावों के बॉयकॉट का ऐलान किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले 16 साल से वे बिना बिजली, पानी और टॉयलेट के रह रहे हैं।

About NW-Editor

Check Also

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कुँवर पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल की बढ़ती निकटता बनी राजनीतिक चर्चाओं का केंद्र

नई दिल्‍ली: अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने इस्तीफा दे दिया है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *