Breaking News

ब्लॉक स्तरीय कबड्डी में सरस्वती विद्या मंदिर की जीत, बालक वर्ग में मुस्लिम इंटर कॉलेज को हराया

फतेहपुर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में ब्लॉक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में मुस्लिम इंटर कॉलेज और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की टीमों के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की टीम ने जीत दर्ज की।

बालिका वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, वीआईपी रोड की टीम को वॉकओवर के आधार पर विजेता घोषित किया गया। दोनों विजेता टीमें अब तहसील स्तर की प्रतियोगिता में मुस्लिम इंटर कॉलेज में प्रतिभाग करेंगी।

प्रतियोगिता का आयोजन जीजीआईसी फतेहपुर की प्रधानाचार्या डॉ. अल्का गौड़ की देखरेख में हुआ। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका ग्रामीण युवा क्रिकेट यूनियन के वरिष्ठ राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व पुलिस उपाधीक्षक शिव स्वरूप ने सहयोगी निर्णायकों व्यायाम शिक्षक कमाल अहमद सिद्दीकी, व्यायाम शिक्षक, जीआईसीयू स्पोर्ट्स हेड आशुतोष कुमार, ऑल इंडिया कबड्डी खिलाड़ी घनश्याम राजपूत और अतुल कुमार के साथ निभाई।

इस अवसर पर हाफ मैराथन के एथलीट राम सिंह राजपूत भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता का संचालन जीजीआईसी की व्यायाम शिक्षिका पूजा गुप्ता ने किया।

प्रतियोगिता की तैयारियां महानिदेशक एबी बाबू के निर्देशन में ग्रामीण युवा क्रिकेट यूनियन की जनपद इकाई के पदाधिकारियों द्वारा की गईं। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में मत्स्य योजना का लाभ लेने का मौका, 27 सितंबर तक ऑनलाइन करे आवेदन

फतेहपुर। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत विभिन्न परियोजनाओं में लाभार्थियों को आच्छादित करने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *