Breaking News

फतेहपुर में सरिता भारती को मिली अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी, योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता

फतेहपुर। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के पद पर सरिता भारती ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। स्थानांतरित जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रशांत कुमार ने उन्हें विधिवत विभाग का चार्ज सौंपा और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यभार ग्रहण करने के दौरान विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सरिता भारती का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रशांत कुमार ने कहा कि विभाग से जुड़ी योजनाओं और शासन की प्राथमिकताओं को पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने सरिता भारती को नई जिम्मेदारी के सफलतापूर्वक निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।

नवागत जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सरिता भारती ने कहा कि वह शासन की मंशा के अनुरूप अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगी। विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्र अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों तक समय से पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।

उन्होंने कहा कि कार्यालय में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा और नियमानुसार उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा। विभागीय कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के साथ-साथ शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

सरिता भारती ने कहा कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक स्तर पर समन्वय स्थापित किया जाएगा।

कार्यभार संभालने के बाद सरिता भारती ने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं और विभागीय कार्यों की जानकारी ली। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में मत्स्य योजना का लाभ लेने का मौका, 27 सितंबर तक ऑनलाइन करे आवेदन

फतेहपुर। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत विभिन्न परियोजनाओं में लाभार्थियों को आच्छादित करने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *