Breaking News

खजुहा में पंचायत कर्मियों का प्रशिक्षण, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने पर जोर

फतेहपुर। विकासखंड खजुहा में उप श्रम रोजगार अधिकारी अश्विनी कुमार सोनकर की उपस्थिति में पंचायत सचिवों, ग्राम रोजगार सेवकों एवं महिला मेट का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान संबंधित कर्मचारियों को शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

विकासखंड खजुहा में 21 से 25 सितंबर तक आयोजित बहुउद्देशीय शिविर के विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण भी किया गया। उप श्रम रोजगार अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शिविर में आने वाले पात्र लाभार्थियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ उन्हें अधिक से अधिक योजनाओं से लाभान्वित कराया जाए।

कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी खजुहा कोमल सिंह, प्रभारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, विभिन्न विभागीय स्टॉलों के नामित नोडल अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने शिविर के माध्यम से ग्रामीणों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में मत्स्य योजना का लाभ लेने का मौका, 27 सितंबर तक ऑनलाइन करे आवेदन

फतेहपुर। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत विभिन्न परियोजनाओं में लाभार्थियों को आच्छादित करने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *