Breaking News

फतेहपुर में पूर्व विधायक विक्रम सिंह का गांव-गांव जनसंवाद, ग्रामीणों ने रखीं अपनी समस्याएं

फतेहपुर। पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने मंगलवार को ग्राम पंचायत कोडरपुर, दिहुली, चकनथनपुर, नगांव और जयसिंहपुर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने गांवों में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं और केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से भी संवाद किया।

जनसंवाद के दौरान पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है, जिनका लाभ पात्र लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को उनकी जरूरत के अनुसार उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे आवागमन समेत अन्य समस्याओं में राहत मिल रही है। उन्होंने ग्रामीणों को सरकार की अन्य योजनाओं की जानकारी भी दी और पात्र लोगों से उनका लाभ उठाने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने पूर्व विधायक का फूल-मालाओं से स्वागत किया। ग्रामीणों ने सड़क, नाली, आवास, पेंशन सहित स्थानीय स्तर की विभिन्न समस्याएं उनके सामने रखीं। पूर्व विधायक ने संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सुधांशु पांडेय, हसवा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र मौर्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष बृजेश द्विवेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश मौर्य, राम नरेश गुप्ता, राम विशाल पाल, अंशु मिश्रा, छेदीलाल लोधी, विनोद प्रधान, नरपत, पूर्व प्रधान राम सुमेर, शैलू मिश्रा, जय प्रकाश अग्निहोत्री, कालीशंकर, धर्मेंद्र पासवान, रिंकू पासवान, बूथ अध्यक्ष छोटे लाल, जय नारायण शर्मा, कमलदीप रैदास सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में मत्स्य योजना का लाभ लेने का मौका, 27 सितंबर तक ऑनलाइन करे आवेदन

फतेहपुर। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत विभिन्न परियोजनाओं में लाभार्थियों को आच्छादित करने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *