Breaking News

फतेहपुर में छात्राओं ने बताया विकसित भारत का सपना, भाषण प्रतियोगिता में मरियम शमी ने मारी बाजी

फतेहपुर। डॉ. बीआर अंबेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सपनों का भारत’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ‘विकसित भारत की संकल्पना’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई, जिसमें छात्राओं ने राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर प्रभावी ढंग से अपने विचार प्रस्तुत किए।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार यादव के संरक्षण में आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं ने शिक्षा, रोजगार, महिला सशक्तीकरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, आत्मनिर्भरता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। छात्राओं ने विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका और सामाजिक जिम्मेदारियों पर भी प्रकाश डाला।

प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की मरियम शमी ने प्रथम, श्रुति देवी ने द्वितीय और कपिल गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सराहा गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी और छात्राएं मौजूद रहीं। आयोजन का उद्देश्य छात्राओं में राष्ट्र निर्माण, सामाजिक जिम्मेदारी और विकसित भारत की संकल्पना के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उनकी अभिव्यक्ति क्षमता का विकास करना रहा।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में मत्स्य योजना का लाभ लेने का मौका, 27 सितंबर तक ऑनलाइन करे आवेदन

फतेहपुर। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत विभिन्न परियोजनाओं में लाभार्थियों को आच्छादित करने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *