Breaking News

खागा में सड़क हादसा: ओवरटेक करते समय बाइकें टकराईं, दो युवक गंभीर घायल

खागा, फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव के समीप कोट रोड पर ओवरटेक करने के दौरान दो मोटरसाइकिलों की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खखरेरू पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को मंझनपुर रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार कोट निवासी मो. साजिद (26) अपने दोस्त मो. नुमान (22) के साथ बाइक से खखरेरू से गांव लौट रहे थे। शिवपुरी गांव के पास बीबीएफ ईंट भट्ठे के समीप पीछे से आ रहे खखरेरू निवासी संदीप अग्रहरी की बाइक ने ओवरटेक करते समय उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में मो. साजिद के दाहिने हाथ और घुटने में चोट आई, जबकि मो. नुमान के सिर समेत पूरे शरीर में चोटें बताई गई हैं।

घायल मो. साजिद ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष श्याम सुंदर गिरि ने बताया कि शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर के ग्रामीण अस्पतालों में स्टाफ की कमी, इलाज के लिए भटक रहे मरीज

फतेहपुर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *