फतेहपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किशनपुर पुलिस ने एक आरोपी को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
मंगलवार को क्षेत्राधिकारी खागा के पर्यवेक्षण में किशनपुर पुलिस ने मंडौली रोड स्थित श्याम सखी इंटर कॉलेज जाने वाले मार्ग से आरोपी श्याम महेश उर्फ पप्पू निषाद को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर किशनपुर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 294/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान श्याम महेश उर्फ पप्पू निषाद पुत्र रामस्वरूप निषाद, निवासी ग्राम ख्योजर (मंडौली), थाना किशनपुर, जनपद फतेहपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी बांदा जनपद के बिसंडा थाने में मुकदमा अपराध संख्या 146/2025 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजनारायण नायक, कांस्टेबल आशुतोष कुमार सिंह, बृजेश कुमार मौर्य और विकास कुमार बिंद शामिल रहे।
News Wani
