Breaking News

मुत्तौर चोरी कांड को लेकर एक्शन में फतेहपुर पुलिस, एसपी ने टीम गठित कर तेज की जांच

फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के मुत्तौर गांव में हुई चोरी की घटना को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने गंभीरता से लिया है। मंगलवार को एसपी स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण कर घटना की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार और परिजनों से बातचीत कर चोरी की घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी हासिल की। साथ ही घटनास्थल से जुड़े विभिन्न पहलुओं और अब तक जुटाए गए साक्ष्यों के बारे में भी जानकारी ली।

घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी जाफरगंज और ललौली थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। एसपी ने संबंधित अधिकारियों से घटना की जानकारी लेते हुए जांच की प्रगति और आवश्यक कार्रवाई को लेकर दिशा-निर्देश दिए।

एसपी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि चोरी की घटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाए। इसके लिए घटनास्थल से जुड़े सभी साक्ष्यों का बारीकी से संकलन कर प्रत्येक पहलू की गंभीरता से जांच की जाए। उन्होंने घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनकी शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के साथ ही चोरी गए सामान की शत-प्रतिशत बरामदगी के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले की जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटना का जल्द खुलासा किया जाए।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में नाबालिग से जुड़े गंभीर मामले में पुलिस की कार्रवाई, वांछित आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किशुनपुर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *