Breaking News

फतेहपुर में नाबालिग अपहरण मामले का आरोपी गिरफ्तार, बांदा का रहने वाला है अभियुक्त

फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जाफरगंज थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग के अपहरण से जुड़े मामले में फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

जाफरगंज पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा अपराध संख्या 176/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सुमित कुशवाहा पुत्र जगदीश कुशवाहा निवासी कनाखेड़ा, थाना पैलानी, जनपद बांदा के रूप में हुई है। वर्तमान में वह अन्ना चौराहा, सनिगवां रोड, चंदन नगर, थाना चकेरी, जनपद कानपुर नगर में रह रहा था।

आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 61(2), 64(1), 87 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस के मुताबिक, इस मामले से संबंधित अपहृता को 6 नवंबर को सकुशल बरामद कर लिया गया था। इसके बाद से फरार चल रहे आरोपी की तलाश की जा रही थी।

मंगलवार को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में जाफरगंज थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक दिनेश कुमार सिंह और उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव शामिल रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में तीन वाहनों की भिड़ंत से मची अफरा-तफरी, गंगा स्नान को जा रहे श्रद्धालुओं समेत कई घायल

फतेहपुर। गंगा स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार फतेहपुर-उन्नाव बॉर्डर स्थित बक्सर पुल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *