Breaking News

फतेहपुर में दो अलग-अलग घटनाओं से मचा हड़कंप, दो युवकों की मौत से परिवारों में पसरा मातम

फतेहपुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के बेरुईहार निवासी स्वर्गीय दीनदयाल के 30 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार उर्फ लवकुश ने सोमवार शाम मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

वहीं, बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के धमना खेड़ा गांव निवासी देशनलाल के 25 वर्षीय पुत्र अजय कुमार ने पिता की डांट से क्षुब्ध होकर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक ही दिन में दो अलग-अलग घटनाओं से दोनों परिवारों में मातम छा गया। घटनाओं के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में तीन वाहनों की भिड़ंत से मची अफरा-तफरी, गंगा स्नान को जा रहे श्रद्धालुओं समेत कई घायल

फतेहपुर। गंगा स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार फतेहपुर-उन्नाव बॉर्डर स्थित बक्सर पुल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *