Breaking News

फतेहपुर में तीन वाहनों की भिड़ंत से मची अफरा-तफरी, गंगा स्नान को जा रहे श्रद्धालुओं समेत कई घायल

फतेहपुर। गंगा स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार फतेहपुर-उन्नाव बॉर्डर स्थित बक्सर पुल के गुनीर तिराहे के पास सड़क हादसे का शिकार हो गई। तीन वाहनों की आपस में भिड़ंत में दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए एल्लीपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, औंग थाना क्षेत्र के करचलपुर गांव निवासी सुरेंद्र शुक्ला, नीरज अग्निहोत्री, विभा और शैलेंद्र मारुति ग्रैंड विटारा कार से गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। इसी दौरान गुनीर तिराहे के पास तेज रफ्तार अपाचे बाइक की उन्नाव की ओर से आ रही इको स्पोर्ट्स कार से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद इको स्पोर्ट्स कार अनियंत्रित होकर ग्रैंड विटारा कार से जा भिड़ी।

इस हादसे में ग्रैंड विटारा कार सवार चारों लोग घायल हो गए। इनमें विभा और शैलेंद्र के पैर व कमर में गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को पहले गोपालगंज ले जाया गया, जहां से एंबुलेंस के जरिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।

वहीं, इको स्पोर्ट्स कार चला रहे बिंदकी निवासी राजेश सिंह समेत कार में सवार एक अन्य पुरुष और तीन बच्चे बाल-बाल बच गए। हालांकि, एक बच्चे को हल्की चोट आई है। बाइक सवार शुभम तिवारी और शिवम तिवारी भी घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त तीनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। हादसे के बाद अस्पताल में घायलों के परिजन भी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में दिवाली की रात दर्दनाक हादसा, पटाखे के धमाके ने बुझाया 10 साल के मासूम का जीवन

खागा, फतेहपुर। दिवाली की रात पटाखे जलाने के दौरान हुई एक दर्दनाक घटना ने पूरे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *