फतेहपुर। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रोजगार का अवसर सामने आया है। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 26 सितंबर को ठाकुर युगराज सिंह महाविद्यालय, जीटी रोड में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले इस मेले में जनपद और प्रदेश स्तर की विभिन्न कंपनियां पहुंचकर अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगी।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि यह रोजगार मेला सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित किया जा रहा है। मेले में प्राइम कनेक्ट सर्विसेज, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), टाटा मोटर्स, ग्रो फास्ट फर्टिलाइजर्स लिमिटेड तथा ब्राइट फ्यूचर ऑर्गेनिक हर्बल्स एंड आयुर्वेदिक कंपनियां प्रतिभाग करेंगी।
रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का रोजगार संगम पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी समय रहते पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा लें और 26 सितंबर को सुबह 10 बजे निर्धारित स्थल पर पहुंचकर रोजगार मेले में प्रतिभाग करें।
News Wani
