Breaking News

फतेहपुर में मत्स्य योजना का लाभ लेने का मौका, 27 सितंबर तक ऑनलाइन करे आवेदन

फतेहपुर। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत विभिन्न परियोजनाओं में लाभार्थियों को आच्छादित करने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया एक बार फिर शुरू कर दी गई है। मत्स्य विभाग का विभागीय पोर्टल 20 सितंबर से 27 सितंबर तक आवेदन के लिए खुला रहेगा। इच्छुक एवं पात्र लाभार्थी निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

विभिन्न परियोजनाओं के लिए मांगे गए आवेदन

जिला प्रभारी मत्स्य विभाग ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 से संचालित प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत उपलब्ध अवशेष लक्ष्य के सापेक्ष विभिन्न परियोजनाओं के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। इनमें जलाशय में 65 हजार मत्स्य अंगुलिकाओं का संचय (सामान्य, महिला एवं अनुसूचित जाति वर्ग), बैकयार्ड आरएएस (महिला वर्ग) तथा पारंपरिक मछुआरा परिवारों के लिए आजीविका एवं पोषण संबंधी सहायता (सामान्य, महिला एवं अनुसूचित जाति वर्ग) शामिल हैं।

योजना से संबंधित अधिक जानकारी किसी भी कार्यदिवस में मत्स्य विभाग के जनपदीय, मंडलीय अथवा मत्स्य निदेशालय के कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। पात्र लाभार्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ उठाएं।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर के ग्रामीण अस्पतालों में स्टाफ की कमी, इलाज के लिए भटक रहे मरीज

फतेहपुर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *