Breaking News

फतेहपुर में निबंध प्रतियोगिता में छात्राओं का शानदार प्रदर्शन, दिव्यांशी सिंह ने हासिल किया पहला स्थान

फतेहपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में प्रोग्राम एंड एक्टिविटीज के अंतर्गत बेसिक स्तर की कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न बेसिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी लेखन क्षमता, चिंतन और रचनात्मक अभिव्यक्ति का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का आयोजन डायट के प्राचार्य/उपशिक्षा निदेशक मायाराम के निर्देशन तथा वरिष्ठ प्रवक्ता अजीत कुमार निगम और वरिष्ठ प्रवक्ता राकेश सचान के मार्गदर्शन में किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के लिए एक घंटे का समय निर्धारित किया गया था, जबकि निबंध की अधिकतम सीमा 600 शब्द रखी गई थी।

विद्यार्थियों को ‘मेरे आदर्श व्यक्तित्व’, ‘स्वच्छ भारत अभियान में मेरा योगदान’ और ‘मेरे सपनों का विद्यालय’ में से किसी एक विषय पर निबंध लिखना था। छात्र-छात्राओं ने निर्धारित समय में अपने विचारों और कल्पनाओं को प्रभावी ढंग से शब्दों में पिरोया।

मूल्यांकन समिति द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद उच्च प्राथमिक विद्यालय टेनी, ब्लॉक विजयीपुर की कक्षा आठ की छात्रा दिव्यांशी सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कंपोजिट विद्यालय बसवां खेड़ा, ब्लॉक मलवां की कक्षा सात की छात्रा अपूर्वा यादव ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि कंपोजिट विद्यालय कसेरूवा, ब्लॉक तेलियानी की कक्षा सात की छात्रा वैशाली तृतीय स्थान पर रहीं।

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में डायट के प्रवक्ता डॉ. अमृत कुमार यादव, डाली सिंह, डॉ. रमेश कुमार सोनकर, अतुल कुमार, मानवेंद्र सिंह, अंतिमा सहित संस्थान के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

खजुहा में पंचायत कर्मियों का प्रशिक्षण, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने पर जोर

फतेहपुर। विकासखंड खजुहा में उप श्रम रोजगार अधिकारी अश्विनी कुमार सोनकर की उपस्थिति में पंचायत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *