Breaking News

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार की मौत, दो गंभीर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र में रविवार रात तेज रफ्तार कार और ई-रिक्शा के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में ई-रिक्शा सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, हादसा रविवार रात करीब नौ बजे दुबग्गा स्थित ग्रीन लाइन हॉस्पिटल के सामने हुआ। ई-रिक्शा दुबग्गा से काकोरी की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा में सवार तीनों लोग घायल हो गए और कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।

एक व्यक्ति ने मौके पर तोड़ा दम

दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य में मदद की। स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बाहर निकलवाया, लेकिन तब तक एक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को तत्काल ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।

मृतक और घायलों की पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में कार की तेज रफ्तार और लापरवाही से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मृतक और दोनों घायलों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं।

दुबग्गा थाना पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद कुछ समय तक घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी रही।

About NW-Editor

Check Also

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; 3 की मौत, 40 घायल

उत्तर प्रदेश में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। राजस्थान से बिहार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *