Breaking News

फतेहपुर में किसानों ने निकाली भगवान बलराम की भव्य यात्रा, कलेक्ट्रेट पहुंचकर उठाई किसान हित की मांगें

फतेहपुर। भारतीय किसान संघ ने मंगलवार को शहर में भगवान बलराम की भव्य शोभायात्रा निकाली। इसमें बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टरों के साथ शामिल हुए। शोभायात्रा ने शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर किसानों की समस्याओं और मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

भगवान बलराम जी की शोभायात्रा में बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टरों के साथ शामिल हुए। नहर कॉलोनी से शुरू हुई शोभायात्रा वर्मा तिराहा, बाकरगंज और चौराहे से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। इस दौरान बैल पालकों, गौ पालकों और किसानों को सम्मानित किया गया।

शोभायात्रा के दौरान किसानों ने भगवान बलराम के जयकारे लगाए और किसान हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने किसानों की समस्याओं के समाधान और आवश्यक कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।

किसान संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से निराकरण किया जाए और किसान हित में आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने किसानों से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी कार्रवाई किए जाने की मांग की।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह, अभिषेक सिंह, पुर्वेंद्र श्रीवास्तव, राम गोपाल, बलदेव, मुन्नालाल मौर्य सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

खजुहा में पंचायत कर्मियों का प्रशिक्षण, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने पर जोर

फतेहपुर। विकासखंड खजुहा में उप श्रम रोजगार अधिकारी अश्विनी कुमार सोनकर की उपस्थिति में पंचायत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *