Breaking News

दीपावली पर श्याम मोहन धुरिया ने बच्चों को बांटे पटाखे और मिठाई, कंचन पुरवा में बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान, समाजसेवी की पहल की हुई सराहना

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, बांदा। दीपावली के पावन पर्व पर बांदा के कंचन पुरवा मोहल्ले में बच्चों के बीच खुशियां बांटने की एक सराहनीय पहल देखने को मिली। यहां वरिष्ठ समाजसेवी श्याम मोहन धुरिया ने बच्चों को मिठाई और पटाखे वितरित कर उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। त्योहार के अवसर पर उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ नजर आया।

इस दौरान मोहल्ले में दीपावली का माहौल और भी खुशनुमा हो गया। बच्चों ने मिठाई और पटाखे पाकर उत्साहपूर्वक त्योहार मनाया। समाजसेवी श्याम मोहन धुरिया ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, सहयोग, भाईचारे और खुशियां बांटने का संदेश भी देती है। त्योहार की असली सार्थकता तभी है, जब समाज के हर वर्ग के लोग इसकी खुशियों में शामिल हों।

उन्होंने लोगों से अपील की कि दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव और सौहार्द के साथ मनाएं तथा जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं। बच्चों के बीच पहुंचकर खुशियां बांटने की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की। इस आयोजन से कंचन पुरवा में दीपावली का उत्साह और बढ़ गया।

About NW-Editor

Check Also

जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें : कमिश्नर सम्पूर्ण समाधान दिवस में 25 शिकायतों का मौके पर कराया निस्तारण

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा।  चित्रकूटधाम मंडल के आयुक्त अजीत कुमार ने तहसील बांदा सदर में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *