Breaking News

17 जनवरी को मोदी करेंगे पहली वंदे भारत स्लीपर का शुभारंभ, गुवाहाटी–कोलकाता रूट पर दौड़ेगी, साथ में 6 अमृत भारत एक्सप्रेस भी होंगी लॉन्च”

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि कोलकाता और गुवाहाटी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर 17 जनवरी से चलेगी। इसका उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन में करेंगे। यह ट्रेन 6 दिन कामाख्या और हावड़ा जंक्शन के बीच चलेगी। वहीं, रेल मंत्री के मुताबिक 6 नई अमृत भारत एक्सप्रेस भी लॉन्च की जाएंगी। इनकी सेवाएं 17 और 18 जनवरी 2026 से मिलना शुरू हो जाएंगी। दिल्ली में अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह में गुरुवार को वैष्णव ने बताया कि भारतीय रेलवे में 2026 में एक बड़ा बदलाव होगा। सभी तरह के सुधारों पर के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल शामिल है।

रेल मंत्री बोले- भारत के स्टार्टअप और इनोवेटिव दिमागों को रेलवे से जोड़ेंगे

रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे में टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए एक नया स्ट्रक्चरल तरीका अपनाया जाएगा। टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के लिए एक नया स्ट्रक्चरल तरीका पेश किया जाएगा, ताकि भारत के स्टार्टअप और इनोवेटिव दिमाग रेलवे से जुड़ सकें। इसके लिए एक टेक्नोलॉजी इनोवेशन पोर्टल लॉन्च किया जाएगा। रखरखाव की गतिविधियों के लिए AI का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाएगा।

वंदे भारत स्लीपर का शुरुआती किराया 2300 रुपए

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के थर्ड एसी का किराया 2,300 तय किया गया है। सेकेंड एसी का किराया 3,000 होगा। फर्स्ट AC का किराया करीब 3,600 प्रस्तावित किया गया है। स्लीपर ट्रेन को 1000 किलोमीटर से ज्यादा लंबी दूरी की यात्रा को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इस साल के आखिर तक लगभग 12 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें तैयार हो जाएंगी। 30 दिसंबर को इस ट्रेन का ट्रायल रन किया गया था। यह ट्रेन 180 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से कोटा-नागदा रेलवे ट्रैक पर दौड़ी। लोको पायलट ने 4 ग्लास में पानी रखा, इतनी रफ्तार के दौरान भी ग्लास में से पानी नहीं छलका।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की 3 तस्वीरें…

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 16 कोच हैं। इनमें 11 थर्ड एसी, 4 सेकेंड एसी और एक फर्स्ट एसी कोच हैं।
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 16 कोच हैं। इनमें 11 थर्ड एसी, 4 सेकेंड एसी और एक फर्स्ट एसी कोच हैं।
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के ऊपरी बर्थ तक जाने के लिए सीढ़ियां दी गईं हैं।
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के ऊपरी बर्थ तक जाने के लिए सीढ़ियां दी गईं हैं।
30 दिसंबर को चार पानी के ग्लास को रखकर ट्रेन के सस्पेंशन का टेस्ट हुआ था।
30 दिसंबर को चार पानी के ग्लास को रखकर ट्रेन के सस्पेंशन का टेस्ट हुआ था।

एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स से लैस है ट्रेन

वंदे भारत स्लीपर में एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स, बेहतर सस्पेंशन सिस्टम और वर्ल्ड-क्लास स्लीपर कोच हैं। रेल मंत्री ने बताया कि आमतौर पर, गुवाहाटी-हावड़ा रूट पर हवाई किराया 6,000 से 8,000 के बीच होता है। कभी-कभी 10,000 तक भी पहुंच जाता है। वहीं, वंदे भारत स्लीपर में गुवाहाटी से हावड़ा तक थर्ड AC का किराया 2,300 रखा गया है।

About NW-Editor

Check Also

पश्चिम बंगाल में भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ की शुरुआत: अमित शाह दिखाएंगे हरी झंडी

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने राज्यभर में ‘परिवर्तन यात्रा’ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *