Breaking News

थाना समाधान दिवस में 93 शिकायतों में 19 का निस्तारण

थाना समाधान दिवस में भाग लेते सीओ थरियांव वीर सिंह व अन्य।
फतेहपुर। जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद के सभी थानों पर माह के चतुर्थ शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सभी क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी, थानाध्यक्षों ने अपने-अपने थानों पर पहुंचकर जन शिकायतों की सुनवाई की और यथासंभव उनका तत्काल निस्तारण किया।
थाना समाधान दिवस के दौरान जनपद भर में कुल 93 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 65 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित थीं, जबकि 28 शिकायतें पुलिस विभाग से जुड़ी थीं। प्राप्त शिकायतों में से राजस्व विभाग की टीम के सहयोग से 13 प्रार्थना पत्रों और पुलिस से संबंधित 6 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई प्रगति पर है। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि थाना समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं को सुनना और उनका त्वरित, पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से समाधान करना है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से किया जाए, ताकि जनता को त्वरित न्याय मिल सके। इस आयोजन से जनता में पुलिस और प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है, और लोगों ने इस पहल की सराहना की। थाना समाधान दिवस में राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से शिकायतों की जांच की और जहां संभव हुआ, मौके पर ही समाधान प्रदान किया।

About NW-Editor

Check Also

खागा तहसील सभागार में प्री मेगा शिविर आयोजित

– प्री मेगा शिविर में भाग लेते सचिव अन्य। फतेहपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *