Breaking News

दो पत्नियों के खर्च ने बनाया ‘स्नैचर’, सिडकुल पुलिस ने चंद घंटों में गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा

हरिद्वार । उत्तराखंड में हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में महिला के कान से सोने के कुंडल झपटने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना का पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिटी अभय सिंह प्रताप ने गुरुवार को खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से लूटे गए कुंडल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 मार्च को रोशनाबाद निवासी महिला ने अज्ञात मोटरसाइकिल सवार द्वारा कुंडल छीनने की शिकायत थाना सिडकुल में दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों का गहन विश्लेषण करते हुए लगातार सुरागरसी की। इसी कड़ी में बुधवार देर रात को जांच के दौरान पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे संदिग्ध युवक को पकड़ लिया गया।
तलाशी लेने पर उसके पास से मोटरसाइकिल और पीली धातु के कुंडल बरामद हुए, जिन्हें पीड़िता के बताए गए कुंडल के रूप में पहचान की गई।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी दो शादियां होने के कारण आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई थी, जिसके कारण उसने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नसीम मलिक (32) बताया । वह ग्राम गोविन्दपुर दादूपुर, थाना रानीपुर, जिला हरिद्वार का रहने वाला है।

About NW-Editor

Check Also

कांवड़ यात्रा में बवाल: हरिद्वार से रुड़की तक तोड़फोड़, कांवड़ियों का गुस्सा सड़क पर

हरिद्वार : उत्तराखंड के हरिद्वार और रुड़की में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा बवाल हो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *