Breaking News

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का शुभारंभ, 18 ई-रिक्शा से गांव-गांव फैलेगा जागरूकता संदेश; विधायक विकास गुप्ता ने स्वयं दवा खाकर किया अभियान का शुभारंभ

न्यूज़ वाणी ब्यूरो फतेहपुर। जनपद को फाइलेरिया (हाथीपांव) मुक्त बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को सरदार वल्लभभाई पटेल सभागार (प्रेक्षागृह) में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक विकास गुप्ता ने स्वयं फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कर अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं अन्य लोगों ने भी दवा का सेवन कर आमजन को जागरूकता का संदेश दिया। अभियान के तहत सात दिसंबर तक जनपद के चिह्नित क्षेत्रों में पात्र लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई जाएगी। इसके साथ ही जन-जागरूकफाइलेरिया उन्मूलन अभियान का शुभारंभ, 18 ई-रिक्शा से गांव-गांव फैलेगा जागरूकता संदेश ता बढ़ाने के लिए 18 ई-रिक्शा के माध्यम से गांवों और शहरी क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विकास गुप्ता ने कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है, लेकिन समय पर दवा का सेवन कर इससे बचाव किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान लोगों को किसी प्रकार के भ्रम या अफवाह में नहीं पड़ना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी दवा का सेवन किया है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों का पूरा सहयोग करें तथा स्वयं के साथ परिवार के सभी पात्र सदस्यों को भी फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कराएं। सामूहिक प्रयास और जनभागीदारी से ही जनपद को फाइलेरिया मुक्त बनाया जा सकता है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. यू.बी. सिंह ने बताया कि जनपद के 11 चिह्नित क्षेत्रों अमौली, असोथर, धाता, देवमई, हसवा, खजुहा, खागा, तेलियानी, नगर क्षेत्र, भिटौरा और विजयीपुर में सामूहिक दवा सेवन (एमडीए) अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत सात दिसंबर तक स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर तथा निर्धारित बूथों के माध्यम से पात्र लोगों को अपनी निगरानी में फाइलेरिया रोधी दवा खिलाएंगे। इसका मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र लोगों तक दवा पहुंचाकर शत-प्रतिशत दवा सेवन सुनिश्चित करना है।

सीएमओ ने बताया कि पीसीआई इंडिया के सहयोग से जनपद के पांच चिह्नित क्षेत्रों में 18 ई-रिक्शा के माध्यम से माइकिंग कराई जाएगी। अमौली, विजयीपुर, खागा और तेलियानी विकासखंडों में नौ दिनों तक प्रचार-प्रसार किया जाएगा, जबकि शहरी क्षेत्र में 14 दिनों तक लगातार जागरूकता अभियान चलेगा। ई-रिक्शा गांवों, कस्बों और गली-मोहल्लों में पहुंचकर लोगों को फाइलेरिया के लक्षण, बचाव और दवा सेवन के महत्व के संबंध में जागरूक करेंगे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि इस बार अभियान के दौरान प्रवासी लोगों, दवा सेवन से इनकार करने वालों तथा ऐसे व्यक्तियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिन्होंने पूर्व में कभी फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन नहीं किया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें ऐसे लोगों को जागरूक कर अभियान से जोड़ने का प्रयास करेंगी। उन्होंने बताया कि अभियान की सफलता जनसमुदाय की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है। इसलिए प्रत्येक पात्र व्यक्ति को स्वास्थ्यकर्मियों की निगरानी में दवा का सेवन करना चाहिए।

दवा सेवन के बाद संभावित प्रतिक्रियाओं के संबंध में सीएमओ ने बताया कि कुछ लोगों को चक्कर आने या उल्टी जैसी परेशानी हो सकती है। ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय स्वास्थ्यकर्मी या आशा कार्यकर्ता से संपर्क करना चाहिए। उन्होंने बताया कि किसी प्रकार की अधिक परेशानी होने पर तत्काल चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रैपिड रिस्पांस टीमों (आरआरटी) का गठन किया गया है।

कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ. इश्तियाक अहमद, जिला मलेरिया अधिकारी कीर्ति रंजन, जिला विकास अधिकारी साधना दीक्षित, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम से जुड़े कर्मचारी तथा सहयोगी संस्थाओं विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ), पीसीआई इंडिया और पाथ के प्रतिनिधि मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कर अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर के कब्रिस्तान में बुजुर्ग का शव मिलने से मचा हड़कंप, मौत की वजह तलाश रही पुलिस

फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के आनंदेश्वर मंदिर के पास स्थित कब्रिस्तान में बुधवार को अधेड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *