Breaking News

फतेहपुर में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से लोग परेशान, नगर पालिका से सफाई और फॉगिंग की मांग

फतेहपुर। शहर में साफ-सफाई और मच्छरों से बचाव के दावों के बीच सीओ कार्यालय के आसपास रहने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात यह हैं कि दिन ढलते ही मच्छरों के झुंड लोगों को परेशान करने लगते हैं। घरों में रहना तक मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों को मच्छरजनित बीमारियां फैलने का खतरा सताने लगा है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि आसपास नियमित साफ-सफाई और दवा का छिड़काव नहीं होने के कारण मच्छरों की संख्या में इजाफा हो रहा है। नालियों में जमा गंदगी और रुके हुए पानी से मच्छरों के पनपने की आशंका बनी हुई है। इसके चलते बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि मच्छरों के कारण रात में चैन की नींद लेना भी मुश्किल हो गया है।

डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ने की आशंका को लेकर लोग चिंतित हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग की ओर से प्रभावी कदम उठाए जाने की जरूरत महसूस की जा रही है।

स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि सीओ कार्यालय के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। नालियों की नियमित सफाई के साथ मच्छररोधी दवा का छिड़काव और फॉगिंग कराई जाए, ताकि लोगों को इस गंभीर समस्या से राहत मिल सके। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी जनता की इस समस्या पर कब संज्ञान लेते हैं।

About NW-Editor

Check Also

बुढ़वा गांव के धर्म संस्कार महोत्सव में गूंजी जरासंध वध की गाथा, सांसद ने जल संरक्षण पर किया जागरूक

अमौली, फतेहपुर। विकासखंड अमौली के बुढ़वा गांव में आयोजित धर्म संस्कार महोत्सव के तीसरे दिन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *