फतेहपुर। बकेवर थाना क्षेत्र के गोपालपुर मोड़ पर उस समय सनसनी फैल गई, जब करीब 30 वर्षीय युवक का शव एक खाली मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान शैलेंद्र कुमार पुत्र असर्फी लाल के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, शैलेंद्र कुमार एक खाली पड़े मकान में रहते थे। इसी मकान में उनका शव फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वहीं, सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई।
सूचना पाकर बकेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
News Wani
