Breaking News

धाता में सड़क हादसे ने उजाड़ा नवविवाहित का संसार, बाइक सवार युवक की गई जान

फतेहपुर। धाता थाना क्षेत्र के लिहई-चरखी मोड़ पर बुधवार शाम पिकअप और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में शुकुलपुर निवासी जितेंद्र (24) की मौत हो गई, जबकि उसका साथी शरद प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गया।

दोनों युवक गलेहरा बाजार से वापस लौट रहे थे। हादसे के बाद भाजपा अनुसूचित मोर्चा के खखरेरू मंडल अध्यक्ष मनोज पासवान ने एंबुलेंस का इंतजार किए बिना अपनी निजी गाड़ी से दोनों को सीएचसी धाता पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल शरद को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि जितेंद्र की शादी 16 अक्टूबर को हुई थी। 25 नवंबर को उसकी पत्नी की विदाई होनी थी। घर में विदाई की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

उधर, पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर के कब्रिस्तान में बुजुर्ग का शव मिलने से मचा हड़कंप, मौत की वजह तलाश रही पुलिस

फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के आनंदेश्वर मंदिर के पास स्थित कब्रिस्तान में बुधवार को अधेड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *