Breaking News

बुढ़वा गांव के धर्म संस्कार महोत्सव में गूंजी जरासंध वध की गाथा, सांसद ने जल संरक्षण पर किया जागरूक

अमौली, फतेहपुर। विकासखंड अमौली के बुढ़वा गांव में आयोजित धर्म संस्कार महोत्सव के तीसरे दिन श्रीराधा-कृष्ण मेले में जरासंध और भीम के युद्ध की लीला का भव्य मंचन किया गया। लीला के दौरान दिखाया गया कि कंस वध से क्रोधित जरासंध ने भगवान श्रीकृष्ण को युद्ध के लिए ललकारा। इस पर श्रीकृष्ण ने भीम को युद्ध के लिए भेजा। भीम ने जरासंध के दो टुकड़े कर दिए, लेकिन वरदान के प्रभाव से उसके दोनों हिस्से फिर से जुड़ गए।

इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण के संकेत पर भीम ने दोबारा जरासंध के शरीर के दो टुकड़े कर उन्हें अलग-अलग दिशाओं में फेंक दिया, जिससे जरासंध का अंत हो गया। लीला के शानदार मंचन पर पंडाल तालियों और जयकारों से गूंज उठा।

इससे पूर्व आयोजित जल संचय एवं पर्यावरण जागरूकता गोष्ठी में मुख्य अतिथि सांसद नरेश उत्तम पटेल ने जल संरक्षण के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने जल संरक्षण के उद्देश्य से कुओं और तालाबों का निर्माण कराया था, लेकिन आज इनका अस्तित्व लगातार समाप्त होता जा रहा है। यह आने वाली पीढ़ियों के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर प्रयास करना होगा। सांसद ने यह भी कहा कि ऐसे मेले सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के साथ गंगा-जमुनी तहजीब की संस्कृति को बढ़ावा देते हैं।

कार्यक्रम में लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता अंकित कुमार सिंह और स्वर्ण सिंह ने भी जल संचय एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया।

इस मौके पर ग्राम प्रधान सनोज कुमार, बृजेंद्र सचान, विराट शुक्ला, नरेंद्र बाजपेयी सहित समिति के सदस्यों ने सांसद का स्वागत किया। कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह पप्पू, धर्मपाल सिंह फौजी, मनु पांडेय, गौरव, सोमदत्त, अनित्य रूप सचान, हिमांक, शिवम और बरसाती समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से लोग परेशान, नगर पालिका से सफाई और फॉगिंग की मांग

फतेहपुर। शहर में साफ-सफाई और मच्छरों से बचाव के दावों के बीच सीओ कार्यालय के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *