Breaking News

सूफी संत की मजार पर पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने चढ़ाई चादर, मुल्क की सलामती की मांगी दुआ

*न्यूज़ वाणी संवाददाता*

मसौली, बाराबंकी। मसौली स्थित प्रसिद्ध सूफी संत सैय्यद मीर शाह इस्माइली रहमतुल्लाह अलैह की मजार शरीफ पर गुरुवार शाम चादरपोशी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने मजार पर चादर पेश कर देश की तरक्की, खुशहाली, अमन-चैन और आपसी भाईचारे के लिए दुआ मांगी।

मजार शरीफ पहुंचने पर पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप और पूर्व विधायक रामगोपाल रावत का पूर्व जिला पंचायत सदस्य शकील सिद्दीकी तथा फरहान वास्ती ने स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने मजार के खादिमों के साथ पारंपरिक तरीके से चादरपोशी की और मुल्क में शांति एवं सद्भाव कायम रहने की कामना की।

इस अवसर पर अरविंद सिंह गोप ने कहा कि सूफी संतों ने हमेशा समाज को प्रेम, इंसानियत और एकता का संदेश दिया है। उन्होंने जाति और धर्म से ऊपर उठकर लोगों को आपसी भाईचारे के साथ रहने की प्रेरणा दी। सूफी संतों की शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का काम कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि गंगा-जमुनी तहजीब देश की अनमोल सांस्कृतिक विरासत है। इसे मजबूत बनाए रखना और समाज में प्रेम, सौहार्द एवं आपसी विश्वास कायम रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। ऐसे धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों पर पहुंचकर मन को शांति मिलती है तथा सामाजिक एकता का संदेश भी मजबूत होता है।

About NW-Editor

Check Also

बाराबंकी के आयकर अधिकारी की कटनी में मौत, सरकारी गेस्ट हाउस का कमरा अंदर से था बंद

बाराबंकी/कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी में तैनात बाराबंकी निवासी वरिष्ठ आयकर अधिकारी मानवेंद्र प्रताप सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *