Breaking News

“आगरा में बिल्डिंग गिरने से 2 की मौत, 7 घायल; रेस्क्यू के दौरान इंस्पेक्टर भी जख्मी”

आगरा में बिल्डिंग गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, करीब 7 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रेस्क्यू के दौरान इंस्पेक्टर आनंद वीर भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ लगी हुई है. इस दौरान पुलिस और प्रशासन के भी लोग मौजूद है.  मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 4 में हुए हादसे पर में दो लोगों की मौत हो गई है. यह हादसा निर्माणाधीन चार दुकानों के गिरने से हुआ है. घटना के बाद इलाके हड़कंप मच गया. दुकानों के आसपास मलबा फैल गया. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर जगदीशपुरा थाने की पुलिस बड़ी संख्या में पहुंच गई. साथ ही उन्होंने तुरंत मामले की जानकारी फायर विभाग को दी.

2 लोगों की मौत

मौके पर पहुंचकर पुलिस और फायर विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया. जिसके कुछ देर बाद रेस्क्यू टीम ने मलबे में दबे 9 लोगों को बाहर निकाल लिया. सभी घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दो लोगों को मृत घोषित कर दिया है. इस हादसे में 7 लोग मलबे में दबने से घायल हो हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है

रेस्क्यू के दौरान पुलिस इंस्पेक्टर घायल

साथ ही रेस्क्यू के दौरान पुलिस इंस्पेक्टर आनंद वीर भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. हादसे के बाद मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री SP सिंह बघेल भी पहुंचे थे.

About NW-Editor

Check Also

“फेरों से पहले 20 लाख के बाद 5 लाख और मैरिज होम में हंगामा—दुल्हन ने तोड़ी शादी”

आगरा। टेढ़ी बगिया के पास आगरा हाथरस मार्ग पर स्थित एक मैरिज होम में गुरुवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *