Breaking News

स्कूली वाहन चालकों का प्रशिक्षण व स्वास्थ्य चेकअप कराएं: सीडीओ

– प्रवर्तन की कार्यवाही संवेदनशीलता के साथ करें
– सीडीओ ने जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की ली बैठक
– बैठक में भाग लेते सीडीओ पवन कुमार मीना व अन्य।
फतेहपुर। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गॉंधी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने सड़क सुरक्षा समिति से संबंधित पिछली बैठक मे दिये गए निर्देश के अनुपालन आख्या की समीक्षा करते हुए विस्तृत चर्चा की और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
सीडीओ ने कहा कि बिना फिटनेस के किसी भी स्कूली वाहन का संचालन किसी भी दशा में न होने पाए का विशेष ध्यान पुलिस विभाग/एआरटीओ रखें। उन्होंने एआरटीओ को निर्देशित किया कि स्कूली वाहन चालकों का प्रशिक्षण व स्वास्थ्य चेकअप करा लिया जाये। साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी से कहा कि सभी स्कूली वाहन मानक के अनुरूप हो इस आशय का प्रमाण पत्र ले लें। गंभीर दुर्घटना वाले वाहन चालकों व जिस दुर्घटना में वाहन चालक की लापरवाही से किसी की मौत हो गई हो, पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए ड्राइविंग लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्यवाही की जाये। इसकी रिपोर्ट से भी अवगत कराएं। साथ ही दुर्घटना की जांच संबंधी रिपोर्ट पुलिस विभाग समय से एआरटीओ को उपलब्ध कराएं। उन्होंने वाहन चालकों द्वारा यातायात के नियमों का उल्लंघन बार-बार करते हुए पाए जाने पर ड्राइविंग लाईसेंस नियमानुसार निरस्त करते हुए कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि नाबालिक वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्यवाही करें। साथ ही विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार भी कराया जाय। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि नेशनल/स्टेट हाइवे के मार्गाें किनारे स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो में कितने मानव संसाधन/उपकरण है उसकी रिपोर्ट से अवगत करायें। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, पुलिस क्षेत्राधिकारी, उप संभागीय परिवहन अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, टीएसआई यातायात, एनएचआई सहित संबंधित उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में सामाजिक संगठनों ने मनाई छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती

फतेहपुर जिले के छात्र पति शाहू जी चौराहे (बुलेट चौराहा) पर आज दोपहर 12 बजे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *