Breaking News

फतेहपुर में सांप के डसने से 20 वर्षीय युवक की मौत, छह महीने पहले हुई थी शादी; राज्यमंत्री ने घर पहुंचकर दी सांत्वना

खागा, फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के दौतरी कसार गांव में सर्पदंश से एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर राज्यमंत्री कृष्णा पासवान घर पहुंचीं और दुखी परिवार को ढांढस बंधाया।

जानकारी के अनुसार दौतरी कसार गांव निवासी शिवचरन सरोज पुत्र सीताराम सरोज गांव के बाहर जंगल में बने घर के छप्पर के नीचे चारपाई पर सो रहा था। भोर करीब चार बजे अचानक कोबरा सांप ने युवक को डस लिया। परिजनों के मुताबिक सांप ने युवक के शरीर पर तीन से चार स्थानों पर डसा।

सर्पदंश के बाद युवक की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। सबसे दर्दनाक बात यह है कि शिवचरन की शादी महज छह माह पहले ही हुई थी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलने पर राज्यमंत्री कृष्णा पासवान पीड़ित परिवार के घर पहुंचीं और परिजनों को ढांढस बंधाया। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है।

About NW-Editor

Check Also

विजयपुर पीएचसी में बाहर से दवा खरीदने का आरोप, मरीजों पर बढ़ा इलाज का खर्च

खागा, फतेहपुर। विजयपुर स्थित सरकारी अस्पताल में मरीजों को चिकित्सकों द्वारा बाहर से दवाएं खरीदने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *