Breaking News

फतेहपुर में सड़क हादसा: तेज रफ्तार लोडर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हालत गंभीर

फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के ग्राम अलीमऊ के समीप रविवार की सुबह लोडर की चपेट में आने से 56 वर्षीय बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार अलीमऊ गांव निवासी मंशीलाल का पुत्र चेतराम मौर्य रविवार सुबह करीब 10:30 बजे बाइक से सामान लेने जा रहा था। तभी गांव के पास तेज रफ्तार लोडर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

About NW-Editor

Check Also

विजयपुर पीएचसी में बाहर से दवा खरीदने का आरोप, मरीजों पर बढ़ा इलाज का खर्च

खागा, फतेहपुर। विजयपुर स्थित सरकारी अस्पताल में मरीजों को चिकित्सकों द्वारा बाहर से दवाएं खरीदने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *