Breaking News

सेंट जॉर्ज स्कूल की खेल प्रतियोगिताओं में ग्रीन हाउस ने मारी बाजी, यलो हाउस रहा उपविजेता

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। आवास विकास स्थित सेंट जॉर्ज स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रीन हाउस ने प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया, जबकि यलो हाउस उपविजेता रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य अल्बर्ट रस्किन ने बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी सदर एवं यातायात प्रतिज्ञा सिंह का प्रधानाचार्य ने बुके और शाल भेंटकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने परेड की सलामी ली।

अपने संबोधन में प्रतिज्ञा सिंह ने विद्यार्थियों को खेलों का महत्व बताते हुए कहा कि खेल स्वस्थ जीवन के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने अपने स्कूली दिनों के खेल अनुभव साझा करते हुए बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिताओं में कक्षा चार से 12वीं तक के विद्यार्थियों को ग्रीन, यलो, रेड और ब्लू हाउस में विभाजित किया गया था। विभिन्न वर्गों में दौड़ और रिले रेस सहित कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

कक्षा चार की प्रतियोगिताओं में वेद धुरिया, जय विजय, जानवी और हिमांशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अयांश पाल, अनितेश, खुशी अनुरागी और श्रेयांशी दूसरे स्थान पर रहे, जबकि रुद्र प्रताप सिंह, वियोम, अमृता गौतम और एलीना ने तीसरा स्थान हासिल किया।

कक्षा पांच में शौर्य, अयांश, अक्षत द्विवेदी, वंश धुरिया, समृद्धि और महक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। देव, दिवश, कृष्णा, मयंक, सभ्यता और रिशिका दूसरे तथा युवराज, शिवांश राज, अर्नव, वंश धुरिया, कोमल और आश्वि तीसरे स्थान पर रहे।

कक्षा छह में हर्षवर्धन, जफर, अमायरा और इशिता ने पहला स्थान प्राप्त किया। हर्षित कुमार, आदित्य, अनन्या ठाकुर और तनिष्का दूसरे तथा हार्दिक शंकर, कार्तिक, अमृता और सृष्टि तीसरे स्थान पर रहे।

कक्षा सात में सिद्धार्थ चौधरी, नैतिक, परिधि राज और स्नेहा ने प्रथम स्थान हासिल किया। आयुष राज वर्मा, अंश पांडेय, शैल्वी और निशु दूसरे तथा प्रणव, दीपक मिश्रा, संध्या और कनिष्का तीसरे स्थान पर रहे।

कक्षा आठ में शुभांश, पुष्पराज, पलक और श्रेया ने पहला स्थान प्राप्त किया। श्लोक, आयुष, कोमल और प्रतिज्ञा दूसरे तथा आर्य, मोहम्मद अर्शलान, नैन्सी और पलाक्षी तीसरे स्थान पर रहे।

कक्षा नौ में रितिका, अश्वनी पटेल, आयुष्मान और हर्षित साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आयुषी, खुशी, शौर्य वर्मा और ध्रुव दूसरे तथा दीपिका, आराध्या बाजपेई, कार्तिक लक्ष्यकार और निखिल तीसरे स्थान पर रहे।

कक्षा दस में तन्वी, प्रिंसी सेन, शैलेन्द्र और कुश यादव ने पहला स्थान हासिल किया। मानवी, अग्रणी, ओम गुप्ता और अयान खान दूसरे तथा रिचा, शालिनी, सक्षम ठाकुर और आर्यन सागर तीसरे स्थान पर रहे।

कक्षा 11 की बालक रिले रेस में यलो हाउस के दीपक सिंह, कार्तिकेय और सूफियान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ग्रीन हाउस के दीपक पटेल, गुफरान खान और सानिध्य द्विवेदी दूसरे तथा रेड हाउस के वर्णित, सूर्यांश और आर्यन तीसरे स्थान पर रहे। बालिका रिले रेस में ग्रीन हाउस की प्रतिज्ञा और काव्या ने पहला, रेड हाउस की एलिशा और ज्योति ने दूसरा तथा यलो हाउस की दिव्या पटेल और रुनझुन गुप्ता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

कक्षा 12 की बालक रिले रेस में ब्लू हाउस के सरताज तोमर, कृष्णा शुक्ला और अली जकी ने प्रथम स्थान हासिल किया। ग्रीन हाउस के शिवांश, शिवम और पीयूष दूसरे तथा रेड हाउस के श्लोक, वर्णित और आसिफ साह तीसरे स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रितिका ने पहला, तनिष्का ने दूसरा और अंशिका यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के समापन पर विजेता विद्यार्थियों और हाउस के प्रदर्शन की सराहना की गई। पूरे आयोजन के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

About NW-Editor

Check Also

बांदा के ग्रामीण अंचल को योगी सरकार की बड़ी सौगात; 2 करोड़ से अधिक की लागत से पांच गांवों में बनेंगे अत्याधुनिक स्वास्थ्य उपकेंद्र

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *