Breaking News

खागा पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा, दुष्कर्म मामले में चल रहा था फरार

फतेहपुर। दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी को खागा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खागा पुलिस को यह सफलता मिली। अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी खागा के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने 13 नवंबर को मुकदमा अपराध संख्या 474/26 के तहत धारा 64(1), 333 और 351(3) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त पवन सिंह (19 वर्ष) पुत्र सूरजपाल निवासी गुलहरियनपुर मजरे कूरा, थाना खागा को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज था। गिरफ्तारी के बाद शनिवार को पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार यादव और कांस्टेबल शैलेश यादव शामिल रहे।

About NW-Editor

Check Also

बाल मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

खागा, फतेहपुर। कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित बाल मेले में बच्चों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *