Breaking News

बाल मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

खागा, फतेहपुर। कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित बाल मेले में बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों ने भी गोलगप्पे का आनंद लिया। बाल मेले का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह ने मंगल कलश के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम प्रमुख चंद्रगुप्त ने बताया कि इस बाल मेले में 84 स्टॉलों के माध्यम से करीब 350 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न व्यावसायिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा और सक्रियता का प्रदर्शन किया।

प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह ने कहा कि बाल मेले का मुख्य उद्देश्य बच्चों में व्यावसायिक प्रतिभा को निखारना और उन्हें जीवन में आने वाली विभिन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए सक्षम बनाना है। इस तरह की गतिविधियों से बच्चों में आत्मनिर्भरता, कार्यकुशलता और सफलता हासिल करने का आत्मविश्वास विकसित होता है।

इस अवसर पर कामता प्रसाद, जगदीश सिंह, आकाश कुमार, दीपक गुप्ता, दिनेश मौर्य और रामसिंह सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

इसी क्रम में केके मेमोरियल स्कूल में प्रधानाचार्य मनोज शर्मा के नेतृत्व में भव्य बाल मेले का आयोजन किया गया। मेले में बच्चों ने अलग-अलग स्टॉल लगाकर गोलगप्पे, टिक्की, चाय और चिप्स की दुकानें सजाईं।

वहीं, सरस्वती बाल मंदिर में प्रधानाचार्य राजकपूर सिंह के निर्देशन में बच्चों ने विभिन्न स्टॉल लगाकर मेले की रौनक बढ़ाई। जेएस कॉन्वेंट स्कूल में भी प्रधानाचार्य विनोद सिंह के नेतृत्व में बाल मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

About NW-Editor

Check Also

खागा पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा, दुष्कर्म मामले में चल रहा था फरार

फतेहपुर। दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी को खागा पुलिस ने गिरफ्तार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *