Breaking News

युवा संसद प्रतियोगिता में निष्ठा शुक्ला ने हासिल किया पहला स्थान, राज्य स्तर पर बढ़ाएंगी बांदा का मान

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। युवाओं में नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बांदा में युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेरा युवा भारत (MY Bharat) बांदा के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने प्रभावशाली भाषणों के जरिए प्रतिभा और विचारों का प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबले के बाद निष्ठा शुक्ला ने प्रथम स्थान हासिल कर बाजी मारी। अब वह प्रदेश स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में बांदा का प्रतिनिधित्व करेंगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मेरा युवा भारत बांदा के जिला युवा अधिकारी श्रेयांश राय ने की। आयोजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि उद्यमी एवं समाजसेवी महेंद्र भटनागर ने जिला ग्रामोद्योग अधिकारी योगेंद्र कुमार, उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. दीपाली गुप्ता और चयन समिति के सदस्य प्रमोद तिवारी के साथ दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर अतिथियों ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के विकास में युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। युवाओं को नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ लोकतांत्रिक मूल्यों, नशामुक्त समाज और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने निर्धारित तीन मिनट में विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उनके वक्तव्य, अभिव्यक्ति और प्रस्तुति के आधार पर निर्णायक मंडल ने परिणाम घोषित किए। इसमें निष्ठा शुक्ला ने पहला, अदिति मिश्रा ने दूसरा और किरण ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

निर्णायक मंडल में नटराज संगीत महाविद्यालय के निदेशक धनंजय सिंह, डॉ. सपना सिंह, डॉ. गरिमा द्विवेदी, डॉ. जितेंद्र कुमार वाजपेई और वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी सुनील सक्सेना शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. माया वर्मा ने किया।

समापन अवसर पर विजेताओं को मोमेंटो और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले अन्य प्रतिभागियों को भी सहभागिता प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले तीनों प्रतिभागियों को आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बांदा जनपद का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

इस दौरान मानसिंह, रवि अवस्थी, हर्ष, जय प्रताप, प्रीति, स्वतंत्र साहू, सुभाष त्रिपाठी, अंकित तिवारी, पीयूष, वीरेंद्र और रोहित सहित मेरा युवा भारत के स्वयंसेवक मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

बांदा के ग्रामीण अंचल को योगी सरकार की बड़ी सौगात; 2 करोड़ से अधिक की लागत से पांच गांवों में बनेंगे अत्याधुनिक स्वास्थ्य उपकेंद्र

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *