Breaking News

“सीकर में स्लीपर बस- ट्रक टक्कर में 4 की मौत, 28 घायल”

जयपुर–बीकानेर हाईवे पर देर रात मचा हाहाकार, 7 घायलों की हालत गंभीर सीकर। जिले के फतेहपुर क्षेत्र में मंगलवार देंर रात जयपुर–बीकानेर नेशनल हाईवे पर स्लीपर बस और तेज रफ्तार ट्रक की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 28 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें 6 की हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है। मरने वालों में बस ड्राइवर और कंडक्टर भी शामिल हैं। हादसा रात करीब 10:40 बजे हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और कई यात्री सीटों के नीचे व मलबे में फंस गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि जोरदार धमाके के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।

गुजरात के यात्री वैष्णो देवी से लौट रहे थे बस में सवार सभी यात्री वलसाड (गुजरात) के रहने वाले थे। सभी वैष्णो देवी दर्शन कर लौट रहे थे और खाटूश्यामजी जा रहे थे। बस में करीब 50 लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक झुंझुनूं की ओर से आ रहा ट्रक तेज रफ्तार में था और सीधे बस में घुस गया। सबसे अधिक चोट बस के आगे वाले हिस्से और उसके पीछे बैठे यात्रियों को आई। कई घायलों के शरीर में शीशे और मेटल के टुकड़े धँस गए। मृतकों में ड्राइवर और कंडक्टर भी शामिल-कमलेश (ड्राइवर), मयंक (यात्री), एक अज्ञात पुरुष, मितेश (कंडक्टर) – बुधवार सुबह जयपुर में इलाज के दौरान मौत। घायलों का उपचार जारी 15 गंभीर घायलों को सीकर रेफर किया गया था, जिनमें कई की हालत अब भी नाज़ुक है। इन्हें सिर, सीने और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। फतेहपुर में 13 घायलों का इलाज चल रहा है, जिन्हें सामान्य चोटें आई हैं। राहत-बचाव में देरी, चीख-पुकार से दहला माहौल हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुँची। बस में फंसे यात्रियों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई यात्री सीटों और टूटी खिड़कियों के बीच फंसे थे।

एंबुलेंस ड्राइवर का बयान एंबुलेंस ड्राइवर भीम सिंह ने बताया—“मौके पर पहुंचते ही चारों ओर चीख-पुकार थी। तुरंत अतिरिक्त 108 एंबुलेंस बुलाईं और लोगों को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की।” क्षतिग्रस्त बस को क्रेन की मदद से हाईवे से हटाया गया ताकि ट्रैफिक बाधित न हो।

About NW-Editor

Check Also

Rajasthan केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग: पॉलीथीन में इकट्‌ठे किए गए बॉडी पाट्‌र्स 8 की मौत, कई झुलसे

राजस्थान के भिवाड़ी की केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में 8 लोग जिंदा जल गए। उनके शव निकाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *