Breaking News

Rajasthan केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग: पॉलीथीन में इकट्‌ठे किए गए बॉडी पाट्‌र्स 8 की मौत, कई झुलसे

राजस्थान के भिवाड़ी की केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में 8 लोग जिंदा जल गए। उनके शव निकाल लिए गए हैं। 2 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें दिल्ली एम्स के लिए रेफर किया गया है। घटना के समय करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे। हादसा खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ। एडीएम सुमिता मिश्रा ने बताया- पुलिस को गश्त के दौरान घटना का पता चला। तुरंत रेस्क्यू शुरू किया गया। इस फैक्ट्री में केमिकल के साथ पटाखे भी बनाए जाते थे। फैक्ट्री मालिक का नाम राजेंद्र है।

खुशखेड़ा और भिवाड़ी रीको फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। शव बुरी तरह जल गए हैं। कई शवों के कंकाल भर बचे हैं। बॉडी पाट्‌र्स के टुकड़े बिखरे मिले। रेस्क्यू टीम ने इन टुकड़ों को पॉलीथीन में इकट्‌ठे किए। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे कलेक्टर अर्तिका शुक्ला पहुंचीं। उन्होंने बताया- देखकर लग रहा है कि छोटा एक्सप्लोसिव मटेरियल था। गैस रिसाव नहीं था। 5 मृतकों की जानकारी मिल गई है। ये बिहार के मोतिहारी के रहने वाले थे। रिकॅार्ड से इनके नाम व अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

हादसे के बाद की PHOTOS…

राजस्थान के भिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में जले मजदूरों के कंकाल पड़े थे।
राजस्थान के भिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में जले मजदूरों के कंकाल पड़े थे।
केमिकल फैक्ट्री में जले हुए शवों को स्ट्रेचर की मदद से बाहर लाया गया। मजदूरों के कई अंग पूरी तरह जल चुके थे।
केमिकल फैक्ट्री में जले हुए शवों को स्ट्रेचर की मदद से बाहर लाया गया। मजदूरों के कई अंग पूरी तरह जल चुके थे।
केमिकल फैक्ट्री में जले शवों को कंबल से ढक कर रखा गया है। इनकी पहचान नहीं हो पा रही है।
केमिकल फैक्ट्री में जले शवों को कंबल से ढक कर रखा गया है। इनकी पहचान नहीं हो पा रही है।
मजदूरों के शव बुरी तरह से जल गए थे। इधर-उधर बिखरे बॉडी पाट्‌र्स को पॉलीथीन में इकट्‌ठा किया गया।
मजदूरों के शव बुरी तरह से जल गए थे। इधर-उधर बिखरे बॉडी पाट्‌र्स को पॉलीथीन में इकट्‌ठा किया गया।

About NW-Editor

Check Also

पचपदरा रिफाइनरी में भीषण आग: 20+ दमकल मौके पर, उद्घाटन से पहले हड़कंप

बालोतरा की पचपदरा रिफाइनरी में उद्घाटन से एक दिन पहले आग लग गई। सोमवार दोपहर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *