Breaking News

बड़नपुर में कानूनी अधिकारों पर जागरूकता शिविर, बेटियों की संपत्ति में हिस्सेदारी और मुफ्त न्याय की दी जानकारी

फतेहपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से गुरुवार को ग्राम पंचायत बड़नपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। पैरा लीगल वॉलंटियर मालती देवी के नेतृत्व में आयोजित शिविर में मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं न्यायिक अधिकारी पलाश गांगुली ने ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों और निःशुल्क विधिक सहायता की व्यवस्था के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक सिंह ने मुख्य अतिथि पलाश गांगुली को बैज लगाकर स्वागत किया तथा प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। शिविर का संचालन पैरा लीगल वॉलंटियर मालती देवी ने किया। इस दौरान ग्रामीणों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली और जरूरतमंद लोगों को मिलने वाली कानूनी सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।

मुख्य अतिथि पलाश गांगुली ने कहा कि गरीब, असहाय और जरूरतमंद व्यक्तियों को भी न्याय पाने का पूरा अधिकार है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित न रहे, इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने पैतृक संपत्ति में बेटियों को मिलने वाले समान अधिकारों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। साथ ही ग्रामीणों की कानूनी समस्याओं और जिज्ञासाओं को सुनकर उनके सवालों के जवाब दिए।

इसके बाद चंद्रदेव मौर्य इंटर कॉलेज बड़नपुर में भी विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। यहां मुख्य अतिथि पलाश गांगुली ने छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान, कानून, मौलिक अधिकारों और मौलिक कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के साथ ही संविधान में बताए गए कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में प्राथमिक विद्यालय बड़नपुर के प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ग्रामीणों के साथ विद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

परिषदीय विद्यालयों में ज्ञानवर्धन की अनूठी पहल, ‘प्रार्थना से ज्ञानोदय’ कार्यक्रम को मिली सराहना

खागा, फतेहपुर। जिलाधिकारी की पहल पर जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों में प्रार्थना सभा में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *