Breaking News

पुलिस लाइन में एसपी का औचक निरीक्षण, परेड से लेकर पीआरवी वाहनों तक की जांच

फतेहपुर। पुलिस बल की फिटनेस, अनुशासन और कार्यप्रणाली को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में निरीक्षण किया। उन्होंने परेड ग्राउंड में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी लेने के बाद पुलिसकर्मियों की टोलीवार ड्रिल और शारीरिक दक्षता का जायजा लिया। साथ ही अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

शुक्रवार को आयोजित साप्ताहिक परेड में पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं, यातायात शाखा और पुलिस लाइन में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। एसपी ने पुलिसकर्मियों को दौड़ कराकर उनकी शारीरिक क्षमता और फिटनेस को परखा। उन्होंने टोलीवार ड्रिल को और प्रभावी बनाने तथा परेड में बेहतर अनुशासन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

इसके बाद एसपी ने पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड, परिवहन शाखा और पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। वहीं, साप्ताहिक अर्दली रूम के दौरान विभिन्न रजिस्टरों की जांच की और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

परिषदीय विद्यालयों में ज्ञानवर्धन की अनूठी पहल, ‘प्रार्थना से ज्ञानोदय’ कार्यक्रम को मिली सराहना

खागा, फतेहपुर। जिलाधिकारी की पहल पर जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों में प्रार्थना सभा में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *