Breaking News

खाटू श्याम जन्मोत्सव पर फतेहपुर में सेवा की मिसाल, राहगीरों को बांटा गया प्रसाद

फतेहपुर। श्री खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव पर शुक्रवार को शहर के रामगंज पक्का तालाब, लखनऊ रोड पर भक्तिमय माहौल देखने को मिला। जन्मोत्सव की खुशी में यहां प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ राहगीरों को प्रसाद वितरित किया।

आयोजक सुशील गुप्ता उर्फ बबुआ गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में आने-जाने वाले लोगों को रोककर बाबा श्याम का प्रसाद ग्रहण कराया गया। मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों ने भी श्रद्धापूर्वक प्रसाद लिया और बाबा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन स्थल पर भक्तिमय माहौल बना रहा और बाबा श्याम के जयकारों के बीच लोगों ने जन्मोत्सव की खुशियां साझा कीं। आयोजक सुशील गुप्ता ने श्रद्धालुओं के साथ मिलकर प्रसाद वितरण की व्यवस्था संभाली।

इस अवसर पर सोहित गुप्ता, कनिष्ठ गुप्ता, केतन गुप्ता, शिखर गुप्ता, आकाश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, फतेहपुर में घर-घर तक पहुंचेगा ईवीएम प्रशिक्षण अभियान

फतेहपुर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने अभी से तैयारियां तेज कर दी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *