Breaking News

बहुआ में बीईओ हौसिला प्रसाद को सम्मान के साथ दी गई विदाई, शिक्षकों ने साझा कीं यादें

बहुआ, फतेहपुर। विकास खंड बहुआ के खंड शिक्षा अधिकारी हौसिला प्रसाद के स्थानांतरण के अवसर पर शिक्षक संगठन एवं शिक्षकों की ओर से सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष देवा शुक्ला, महामंत्री पंकज पासवान, कोषाध्यक्ष उदित सचान एवं संचालक राजेश तिवारी सहित राजकुमार, शुभम शर्मा, प्रवीण, मोनिका वर्मा, प्रियम साहू, सविता, अंजू, मधु, हिमांशु, देवेंद्र, सत्यम, मोनिस, अंकित, धर्मवीर सिंह, संजय यादव, अनुपम श्रीवास्तव, अभिषेक आर्य, संगम सिंह, प्रमोद, श्रीकांत, लालबहादुर सिंह, महेंद्र यादव, जितेंद्र मिश्रा, जितेंद्र यादव, परशुराम बाजपेई, आदित्य, किरण गुप्ता, संजना, अमित, अमिता, प्रियंका सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने बीईओ के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व गंभीर, सरल, सहज एवं व्यवहारिक रहा है। उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी कर्मठता और निष्ठा के साथ किया। साथ ही शिक्षक समुदाय के साथ हमेशा सहयोगात्मक एवं आत्मीय व्यवहार बनाए रखा। उनकी कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता और सौम्य व्यवहार ने सभी के दिलों में विशेष स्थान बनाया।

समारोह के दौरान उपस्थित शिक्षक प्रतिनिधियों ने उनके कार्यकाल से जुड़े अनुभव साझा किए और उनके उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी कार्यक्षेत्र में सफलता की कामना की। सम्मान स्वरूप उन्हें स्मृति चिह्न एवं पुष्प भेंट कर सम्मानित किया गया।

अंत में उपस्थित सभी शिक्षकों एवं पदाधिकारियों ने बीईओ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्थानांतरण सेवा का हिस्सा है, लेकिन अच्छे व्यक्तित्व और आत्मीय व्यवहार की यादें हमेशा बनी रहती हैं। उनका कार्यकाल बहुआ ब्लॉक के शिक्षक समुदाय के लिए सदैव यादगार रहेगा।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर पुलिस की पहल लाई रंग, काउंसलिंग से दो दंपतियों के बीच खत्म हुआ विवाद

फतेहपुर। छोटी-छोटी बातों को लेकर बढ़ते विवाद और आपसी मनमुटाव के चलते टूटने की कगार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *