Breaking News

विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, फतेहपुर में घर-घर तक पहुंचेगा ईवीएम प्रशिक्षण अभियान

फतेहपुर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने अभी से तैयारियां तेज कर दी हैं। मतदान के दिन किसी भी मतदाता को ईवीएम के इस्तेमाल में परेशानी न हो और प्रत्येक पात्र मतदाता पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके, इसके लिए जिलेभर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

शुक्रवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने कलेक्ट्रेट परिसर में ईवीएम एवं वीवीपैट प्रशिक्षण अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान नागरिकों को मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ ही उन्हें स्वयं ईवीएम के माध्यम से मतदान करने का अभ्यास भी कराया गया। जिलाधिकारी ने खुद मतदान करके पूरी प्रक्रिया को समझाया और लोगों को जागरूक किया।

जिलाधिकारी ने बताया कि यह अभियान जनपद, तहसील और ग्राम स्तर तक संचालित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक नागरिक मतदान प्रक्रिया को समझ सकें और आगामी विधानसभा चुनाव में लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

उन्होंने निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ संचालित किए जाएं। इसके साथ ही निर्वाचक नामावली में पात्र मतदाताओं के नाम शामिल कराने के लिए 21, 22, 28 और 29 नवंबर को बूथ स्तर पर विशेष अभियान चलाया जाएगा।

डीएम ने निर्देश दिए कि सभी बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) और संबंधित कर्मचारी अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहकर पात्र मतदाताओं के नाम नियमानुसार मतदाता सूची में शामिल कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करें।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), अपर उप जिलाधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

युवा विकास समिति ने जरूरतमंद बच्चों को बांटे स्कूल बैग, शिक्षा के लिए किया प्रेरित

फतेहपुर। आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने तथा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *