Breaking News

युवा विकास समिति ने जरूरतमंद बच्चों को बांटे स्कूल बैग, शिक्षा के लिए किया प्रेरित

फतेहपुर। आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने तथा उन्हें बेहतर भविष्य की राह दिखाने के उद्देश्य से युवा विकास समिति ने सराहनीय पहल की। समिति की ओर से चित्रांश नगर स्थित बिरसा मुंडा संस्कारशाला में स्कूल बैग एवं शिक्षण सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान काशीराम कॉलोनी और विनोबा नगर के उन जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बैग सहित आवश्यक शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई गई, जो संस्कारशाला में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

युवा विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहयोग देना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार है। आर्थिक तंगी के कारण किसी भी बच्चे की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए।

इसी सोच के साथ समिति गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच शिक्षा की अलख जगाने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने का निरंतर प्रयास कर रही है।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष कंचन मिश्रा, आलोक, आचार्य सरस्वती महाराज, आचार्य राम नारायण सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, फतेहपुर में घर-घर तक पहुंचेगा ईवीएम प्रशिक्षण अभियान

फतेहपुर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने अभी से तैयारियां तेज कर दी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *