Breaking News

फतेहपुर पुलिस की पहल लाई रंग, काउंसलिंग से दो दंपतियों के बीच खत्म हुआ विवाद

फतेहपुर। छोटी-छोटी बातों को लेकर बढ़ते विवाद और आपसी मनमुटाव के चलते टूटने की कगार पर पहुंचे दो परिवारों को पुलिस की पहल ने बिखरने से बचा लिया। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में हुई काउंसलिंग के दौरान पति-पत्नी के बीच की दूरियां कम हुईं। दोनों दंपतियों ने पुरानी कड़वाहट भुलाकर फिर से एक साथ जीवन बिताने का फैसला किया।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से पारिवारिक विवादों को बातचीत और आपसी सहमति से सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। शुक्रवार को प्रभारी एंटी रोमियो एवं मिशन शक्ति प्रीति कटियार और काउंसलर कविता रस्तोगी ने दो मामलों में पति-पत्नी की काउंसलिंग की।

इस दौरान दोनों पक्षों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। काउंसलिंग के माध्यम से पति-पत्नी के बीच संवाद स्थापित कराया गया, जिससे आपसी गलतफहमियां दूर हुईं। दोनों पक्ष पुराने विवाद भुलाकर दोबारा साथ रहने के लिए सहमत हो गए।

इस तरह पुलिस की समझाइश और मध्यस्थता से दो परिवारों को टूटने से बचाने में सफलता मिली। इस मौके पर परिवार परामर्श केंद्र के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

नरैचा में भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, आचार्य ने बताया भक्ति से मोक्ष का मार्ग

फतेहपुर। विकासखंड खजुहा के नरैचा गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन श्रद्धा और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *