Breaking News

फतेहपुर में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाएं, ई-रिक्शा पलटने से महिला और बाइक सवार घायल

फतेहपुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पारादान निवासी राजेंद्र पाल की 30 वर्षीय पत्नी सुलेखा देवी अपने रिश्तेदारी में गाजीपुर थाना क्षेत्र के करसवां गांव गई थीं। वहां से वापस लौटते समय गांव के समीप अचानक ई-रिक्शा पलट जाने से वह घायल हो गईं।

वहीं, थरियांव थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव निवासी पप्पू कैथवाल का 26 वर्षीय पुत्र दुर्गेश शुक्रवार दोपहर बाइक से शहर आ रहा था। तभी वीरूपुर के समीप बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे वह घायल हो गया।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

About NW-Editor

Check Also

देवीगंज सड़क हादसे की प्रशासन ने खोली जांच की फाइल, 5 दिसंबर तक मांगे जाएंगे साक्ष्य

फतेहपुर। शहर के देवीगंज में रोडवेज बस की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *