Breaking News

फतेहपुर में नाबालिग किशोरी के लापता होने से परिवार परेशान, एसपी से लगाई बरामदगी की गुहार

फतेहपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां ने गांव के ही अभिषेक पटेल पर बेटी को भगाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। मामले में कल्याणपुर थाने में मुकदमा संख्या 208/2026 के तहत बीएनएस की धारा 137(2) और 87 में मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में मां ने बताया कि 18 सितंबर की रात करीब एक बजे अभिषेक पटेल उनकी 16 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि बेटी घर से करीब दो तोले की सोने की चेन, दो तोले का सोने का हार, पांच ग्राम सोने के झाले, दो तोले का मंगलसूत्र, चांदी की पायल, हाफ पेटी और 2.50 लाख रुपये नकद भी ले गई है।

पीड़िता की मां का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस अब तक उनकी बेटी को बरामद नहीं कर सकी है। वह कई बार कल्याणपुर थाने के चक्कर लगा चुकी हैं। इसके अलावा 24 सितंबर और 5 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक को भी प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग कर चुकी हैं।

ममता देवी ने यह भी आरोप लगाया कि 11 अक्टूबर को आरोपी अभिषेक के मामा संदीप पटेल निवासी उदयपुर, थाना मलवां, पिता ओम प्रकाश निवासी दौलतपुर और बीडीसी धर्मेंद्र यादव निवासी अहीरनखेड़ा ने उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इन लोगों ने कहा कि उनकी बेटी उनके कब्जे में है और कहीं शिकायत करने पर बेटी समेत पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा।

बेटी की सुरक्षा को लेकर परेशान मां ने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों की गिरफ्तारी और नाबालिग पुत्री को जल्द से जल्द सकुशल बरामद कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो वह मुख्यमंत्री से शिकायत करने को मजबूर होंगी।

About NW-Editor

Check Also

देवीगंज सड़क हादसे की प्रशासन ने खोली जांच की फाइल, 5 दिसंबर तक मांगे जाएंगे साक्ष्य

फतेहपुर। शहर के देवीगंज में रोडवेज बस की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *