Breaking News

फतेहपुर में 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, प्रेम प्रसंग के विवाद में हत्या का आरोप

फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के रोशनपुर टेकारी गांव में अपने ननिहाल में रह रहे 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह उसका शव घर के बाहर चारपाई पर पड़ा मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए प्रेमिका के घरवालों पर आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के मालादेई मजरे इजुरा खुर्द गांव निवासी रामचंद्र का पुत्र प्रदीप उर्फ कल्लू डीजे का काम करता था। वह काफी समय से अपने ननिहाल खागा कोतवाली क्षेत्र के रोशनपुर टेकारी गांव में रह रहा था। शुक्रवार सुबह घर के बाहर चारपाई पर उसका शव संदिग्ध अवस्था में मिला।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के बहनोई संदीप ने बताया कि प्रदीप का अपने ननिहाल में ही रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वर्ष 2023 में युवती के परिजनों ने प्रदीप के खिलाफ युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में प्रदीप जेल भी गया था। हालांकि, बाद में अदालत से उसके पक्ष में फैसला आ गया था।

बहनोई के मुताबिक, गुरुवार को प्रदीप वापस गांव आया था। शुक्रवार सुबह उसका शव घर के बाहर चारपाई पर मिला। परिजनों ने युवती के घरवालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

वहीं, पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About NW-Editor

Check Also

देवीगंज सड़क हादसे की प्रशासन ने खोली जांच की फाइल, 5 दिसंबर तक मांगे जाएंगे साक्ष्य

फतेहपुर। शहर के देवीगंज में रोडवेज बस की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *