Breaking News

7 हजार KM तक चला पीछा, 250 CCTV खंगाले; कई राज्यों में दबिश के बाद हत्या का आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान के भिवाड़ी में एक युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी तक पहुंचने के लिए लंबी और चुनौतीपूर्ण जांच की। पुलिस ने करीब 200 से 250 CCTV फुटेज खंगाले और राजस्थान के अलावा हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में संदिग्ध ठिकानों की तलाश की।

जांच के दौरान पुलिस ने करीब 325 संभावित ठिकानों को चिह्नित किया। आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था और पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था। इसके बावजूद जांच टीम ने उसका पीछा जारी रखा और करीब 7 हजार किलोमीटर की पड़ताल के बाद बिहार के सहरसा तक पहुंच गई।

पुलिस के मुताबिक, रामपुरा की पहाड़ियों में एक अज्ञात युवती का शव मिलने के बाद उसकी पहचान मुस्कान के रूप में हुई। जांच में उसका संपर्क मो. सागर अली उर्फ शाहबाज खान से सामने आया। पुलिस ने उसे बिहार के सहरसा से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी पर युवती को मिलने के बहाने बुलाकर हत्या करने और शव को सुनसान पहाड़ी क्षेत्र में फेंकने का आरोप है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर हत्या की वजह और वारदात में शामिल अन्य व्यक्ति की भूमिका की जांच कर रही है।

About NW-Editor

Check Also

शराब पार्टी के लिए पैसों की लालच में भतीजी ने की बुआ की हत्या, लूट के बाद हुआ सनसनीखेज खुलासा

पैसों के लालच और शराब पार्टी की चाहत ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *