Breaking News

बारिश में नदी पार कर स्कूल पहुँच रहे बच्चे, पुल न होने से हर दिन मंडरा रहा खतरा

राजस्थान के बारां में बच्चों के लिए स्कूल जाना किसी बड़े खतरे से कम नहीं है. पीपली सरद से तेलनी हाई सेकेंडरी स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को हर दिन जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंचना पड़ रहा है.

बरसात का मौसम शुरू होते ही गांव के स्कूली बच्चों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नदी पर पुल नहीं होने के कारण बच्चे जान जोखिम में डालकर पानी पार कर स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं। तेज बारिश के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ने से रास्ता और भी खतरनाक हो जाता है, जिससे हर दिन हादसे का डर बना रहता है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, लंबे समय से नदी पर पुल बनाने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों का कहना है कि हर साल बारिश के मौसम में बच्चों और ग्रामीणों को इसी जोखिम भरे रास्ते से गुजरना पड़ता है, कई बार पानी का बहाव इतना तेज हो जाता है कि लोग बीच रास्ते से लौटने को मजबूर हो जाते हैं।

अभिभावकों को बच्चों की सुरक्षा की चिंता बनी रहती है। उनका कहना है कि नदी का बहाव अचानक तेज होने पर बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द पुल निर्माण कराने और बारिश के दौरान बच्चों के लिए सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।

About NW-Editor

Check Also

बच्चों से भरी बस और स्कॉर्पियो की हुई भीसड़ टक्कर, सड़क पर मची चीख-पुकार; 9 घायल बच्चो को जयपुर किया गया रेफर

जयपुर। जोबनेर-महलां मार्ग पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूली बच्चों से भरी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *