Breaking News

सुल्तानपुर घोष पुलिस की कार्रवाई, लंबे समय से फरार वारंटी गिरफ्तार

सुल्तानपुर घोष/फतेहपुर। वांछित वारंटियों की धड़पकड़ हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सुल्तानपुर घोष पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर फरार चल रहे वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

जानकारी के मुताबिक बता दें कि थाना क्षेत्र के नया पुरवा मजरे शेखमऊ गांव निवासी हरिश्चंद्र पुत्र छत्रपाल के खिलाफ माननीय न्यायालय विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट जनपद फतेहपुर द्वारा गैर जमानतीय वारंट जारी था। जो कि काफी समय से फरार चल रहा था। सोमवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह चंदेल आनन-फानन अपने हमराहियों के साथ उक्त फरार चल रहे वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद लिखा पढ़ीकर पुलिस ने माननीय न्यायाल के समक्ष पेश किया।

पुलिस के अनुसार वारंटी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। सोमवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बिना देरी किए कार्रवाई की और आरोपी को उसके घर से हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की।

पुलिस टीम ने वारंटी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से आगे की कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

थाना पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में फरार चल रहे अन्य वारंटियों में भी हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। पुलिस द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वांछित आरोपियों की जानकारी जुटाने के साथ-साथ मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय रखा जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि न्यायालय से जारी वारंटों के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, स्कूलों के एमडीएम और दूध के 14 नमूने जांच को भेजे

फतेहपुर। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स के आदेश और सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय वीरेंद्र सिंह कुशवाहा के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *